WBJEE 2021: डब्ल्यूबीजेईई काउंसलिंग का मॉप अप राउंड शुरू, चार तारीख तक भर सकेंगे च्वॉइस
WB JEE 2021: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WB JEE), एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो स्नातक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने BArch और JEE मेन क्वालिफाइड छात्रों के लिए WB JEE काउंसलिंग का मॉप-अप राउंड शुरू कर दिया है। उम्मीदवार WB JEE मॉप-अप राउंड के लिए wbjeeb.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और 04 नवंबर, 2021 तक विकल्प भर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WB JEE), एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो स्नातक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। पश्चिम बंगाल भर में सरकारी और स्व-वित्तपोषित संस्थानों और विश्वविद्यालयों में फार्मेसी और वास्तुकला कार्यक्रम यानी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए WB JEE काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों के पास NATA योग्यता होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Success Stories: नीट टॉपर निखर बंसल ने बताया सफलता का राज, ऐसे की थी पढ़ाई तब मिली पांचवीं रैंक
मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण करने के चरण
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'जेईई मेन और बी.आर्क कोर्स 2021 के लिए पंजीकरण'।
- छात्रों को एक नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।
- WB JEE रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रजिस्टर करें।
- WB JEE काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करें और फीस का भुगतान करें।
- WB JEE पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, पेज को सेव और डाउनलोड करें।
क्या है मॉप अप राउंड?
मॉप अप राउंड केवल उन सीटों को भरने के लिए है जो पहले के राउंड में पूरी नहीं हुई थीं। किसी भी राज्य के निवासी होने के बावजूद पात्र उम्मीदवार आरक्षित खाली सीट पर भी मॉप अप राउंड में भाग ले सकते हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण के बाद छात्रों को अपनी पसंद भरने की अनुमति दी जाएगी और यदि छात्र कोई विकल्प नहीं भरते हैं, तो उन्हें सीट नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : UPSC IAS, IPS, IFS: कैसे बनते हैं अधिकारी, क्या होती है इनकी भूमिका, कितनी मिलती है सैलरी?
कमेंट
कमेंट X