{"_id":"5f26d0938ebc3e9ff24386d0","slug":"wbjee-2020-west-bengal-state-joint-entrance-exam-result-will-be-declared-on-august-7th","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBJEE 2020: पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम सात अगस्त को होगा जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WBJEE 2020: पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम सात अगस्त को होगा जारी
Mon, 03 Aug 2020 09:00 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WBJEE 2020 : पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2020) आयोजित होने के छह महीने बाद, पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आखिरकार अगले सप्ताह 07 अगस्त यानी शुक्रवार को परिणाम घोषित करने जा रहा है। परिणाम की घोषणा की तारीख की पुष्टि करते हुए, अध्यक्ष मलयेंदु साहा ने कहा कि परिणाम का समय और काउंसलिंग का कार्यक्रम अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
रिजल्ट पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध होगा। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया को अप्रैल में पूरा कर लिया गया था, लेकिन हायर सेकेंड्री परीक्षा के कारण देरी हुई है। अधिकारी ने आगे बताया कि कोरोना महामारी की वजह से काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो सकती है।
विज्ञापन
बोर्ड ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सरकारी, निजी संस्थानों की सूची आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जारी कर दी है। 02 फरवरी को आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में लगभग 1.1 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढे़ें : आईआईएम कैट परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियों का हुआ ऐलान, इस तारीख को होगी परीक्षा
कमेंट
कमेंट X