{"_id":"5e4a64d38ebc3ec01b56fdc9","slug":"wbjee-2020-official-answer-key-download-link-raise-objections-for-wb-jee","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBJEE 2020: आंसर-की जारी, दो दिनों में दर्ज करें आपत्ति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WBJEE 2020: आंसर-की जारी, दो दिनों में दर्ज करें आपत्ति
Mon, 17 Feb 2020 03:32 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 17 Feb 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WBJEE 2020 Answer key : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2020 - West Bengal Joint Entrance Examination) की आंसर-की जारी कर दी गई है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB - West Bengal Joint Entrance Examination Board) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार, 17 फरवरी 2020 को आंसर-की अपलोड की है।
विज्ञापन
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं, इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट और आंसर-की डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : UPSC: जब इंटरव्यू में पूछा गया 'प्यार या जिम्मेदारी' क्या है जरूरी? टॉपर ने दिया यह उत्तर
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया है। जो उम्मीदवार इस आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं या उन्हें किसी सवाल के उत्तर में कोई गलती लगती है, तो वे 19 फरवरी 2020 की रात 11.59 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड जैसे माध्यमों से किया जा सकता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एक सत्र में अभ्यर्थी जितने चाहें उतने प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन 2 फरवरी 2020 को दो सत्रों में किया गया था।
ये भी पढ़ें : IPS जसलीन ने बताए UPSC परीक्षा में सफल होने के ये 12 मंत्र
WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
WBJEE 2020 offcial answer key डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
अभ्यर्थी अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगइन कर आंसर-की देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X