फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBCHSE West Bengal 12th Result 2025 Tomorrow at 12:30PM; Direct link here to download

WBCHSE: आज जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, कल ये राज्य बोर्ड करेगा 12वीं के परिणामों की घोषणा

Tue, 06 May 2025 03:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 06 May 2025 03:39 PM IST
सार

WBCHSE 12th Result 2025: यूपी, बिहार, उत्तराखंड और एमपी सहित देश के कई प्रमुख स्टेट बोर्डों ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया है। इसी कड़ी में कल, 7 मई को एक और राज्य बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है।

एमपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
WBCHSE West Bengal 12th Result 2025 Tomorrow at 12:30PM; Direct link here to download
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

WBCHSE West Bengal 12th Result 2025: एमपी बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं और 12वीं नतीजों की घोषणा मंगलवार को कर दी। लाखों छात्रों का इंतजार अब समाप्त हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक कक्षा 12वीं के छात्रों की प्रतीक्षा भी बहुत जल्द समाप्त होने वाली है, क्योंकि बोर्ड कल दोपहर 12:30 बजे 12वीं की परीक्षा का परीक्षाफल जारी करने वाला है। एमपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन


रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर सकेंगे।

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 7 मई को दोपहर 12:30 बजे

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 सात मई को दोपहर 12:30 बजे घोषित होगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर से चेक कर सकेंगे। बोर्ड इस संबंध में पहले ही सूचित कर चुका है।

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि डब्ल्यूबी एचएस शिक्षा परिषद एचएस परीक्षा, 2025 का रिजल्ट 07 मई, 2025 को दोपहर 12:30 बजे विद्यासागर भवन, साल्टलेक, कोकाटा-700091 में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र दोपहर 2 बजे से चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपने आधिकारिक नोटिस में जानकारी दी है कि छात्र अपना कक्षा 12वीं का परिणाम उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

एमपी बोर्ड 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
एमपी बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें

विज्ञापन

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

2024 में लगभग 7.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 6.7 लाख छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। अभीक दास ने 99.2% अंक लाकर टॉप किया था।

WBCHSE Class 12 results 2025: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘WBCHSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed