WB HS Results 2023: इस दिन जारी होगा पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
WB HS Results 2023: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। बोर्ड 24 मई 2023 को WB HS रिजल्ट 2023 की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WB HS Results 2023 Soon: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। बोर्ड 24 मई 2023 को WB HS रिजल्ट 2023 की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक उसी दिन दोपहर 12:30 बजे तक इसकी आधिकारिक वेबसाइटों- wbchse.wb.gov.in, wbresults.nic.in पर सक्रिय होगा।
बता दें कि पश्चिम बंगाल एचएस कक्षा 12 की परीक्षाएं 14 से 27 मार्च तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गईं। इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा में 8.52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। जो नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
-
अब'पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2023' लिंक पर क्लिक करें।
-
पूछे गए क्रेडेंशियल्स जैसे - रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
-
फिर'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
-
WB HS 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
इसे डाउनलोड कर सेव करें।
-
इसके अलावा रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले लें।
मोबाइल पर SMS के जरिए मिलेगा रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड एसएमएस के माध्यम से भी डब्ल्यूबी 12वीं का रिजल्ट 2023 ऑफलाइन देखने की सुविधा प्रदान करता है। इसके लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
-
सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में WB12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें।
-
अब इसे 5676750 या 58888 पर भेज दें।
-
WB 12वीं का रिजल्ट 2023 मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा।
कमेंट
कमेंट X