फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBBSE to conduct remaining Board exams in June, class 11 students to be promoted without exams: Mamta Banerjee

WBBSE: जून में होंगी पश्चिम बंगाल बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं, ग्यारहवीं के विद्यार्थी बिना परीक्षा के होंगे पास

Wed, 15 Apr 2020 09:04 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 Apr 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
WBBSE to conduct remaining Board exams in June, class 11 students to be promoted without exams: Mamta Banerjee
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि सूबे में बची हुई बोर्ड की परीक्षाएं जून में कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से बारहवीं कक्षा की जो परीक्षाएं स्थगित हुई थी उनको जून में कराया जाएगा। जबकि ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पदोन्नत करके अगली कक्षा में भेजना जरूरी है, ताकि उनका शैक्षणिक नुकसान बचाया जा सके। बता दें कि ममता बनर्जी का यह बयान सूबे के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राहत भरा है। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी लॉकडाउन की वजह से अपनी बचे हुए परीक्षाओं की तारीख का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC Exams 2020: यूपीएससी ने परीक्षाओं और साक्षात्कार को लेकर जारी की ये सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सूबे के विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों को सिर्फ फाइनल सेमेस्टर परीक्षाएं लेने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया है। सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान तीन मई तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 11933 पहुंच गई है। जबकि मौतों की संख्या 392 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed