फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Exams 2020: New dates for IAS Personality Test and other exams to be announced after May 3

UPSC Exams 2020: यूपीएससी ने परीक्षाओं और साक्षात्कार को लेकर जारी की ये सूचना

Wed, 15 Apr 2020 07:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 Apr 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
UPSC Exams 2020: New dates for IAS Personality Test and other exams to be announced after May 3
UPSC

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि यूपीएससी की बची हुई परीक्षाओं और साक्षात्कार के संबंध में फैसला तीन मई को लॉडाउन खुलने के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन की घोषणा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को देश को संबोधित कर लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ा दिया। इससे पहले देश में लॉकडाउन का पहला चरण 14 अप्रैल तक था। अब तीन मई तक देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थान, स्कूल और कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे। कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी इस दौरान स्थगित किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन: आईआईटी-मद्रास ने विद्यार्थियों के लिए शुरू किया ऑनलाइन लेक्चर सीरीज, यूट्यूब के जरिए होगी पढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


 

संघ लोक सेवा आयोग का कहना है कि मौजूदा स्थिति के चलते परीक्षा की तिथि में अगर कोई बदलाव होता है, तो इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। आयोग ने कहा कि यूपीएससी की मार्च और अप्रैल के महीने में होने वाली परीक्षाओं को लॉकडाउन की वजह से पहले ही स्थगित किया जा चुका है। बाकी की परीक्षाओं और साक्षात्कार को लेकर कोई भी फैसला तीन मई के बाद ही लिया जाएगा।


इसे भी पढ़ें-BSEB 2020: लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित


आयोग ने कहा कि नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए-1) की परीक्षा को पहले ही स्थगित किया जा चुका है। एनडीए द्वितीय परीक्षा 10 जून को होनी है और अगर इसे लेकर कोई अधिसूचना जारी की जाएगी तो वो इसकी निर्धारित तिथि पर ही आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट की जाएगी। यूपीएसी का साफ कहना है कि किसी भी तरह की भर्ती, साक्षात्कार और परीक्षा को लेकर कोई भी निर्णय आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। कोरोना वायरस की वजह से यूपीएससी के चेयरमैन और अन्य सदस्य साल भर तक 30 फीसदी कम सैलरी लेंगे। चेयरमैन और सदस्यों ने स्वैच्छिक तौर पर एक वर्ष तक अपनी बेसिक सैलरी में 30 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed