WB Madhyamik Pariksha Result 2022: आज सुबह नौ बजे जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट, ऐसे देख पाएंगे नतीजे
WBBSE Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम डब्ल्यूबीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WB Madhyamik Pariksha Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की ओर से माध्यमिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट शुक्रवार, तीन जून को जारी किया जाएगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम डब्ल्यूबीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जारी किया जाएगा।
सुबह नौ बजे नतीजे घोषित होने के बाद, जो छात्र बंगाल बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर और wbresults.nic.in से अपने संबंधित स्कोर की जांच कर सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम की जारी करने को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है।
परिणाम घोषणा को लेकर बोर्ड ने जारी की अधिसूचना
परिणाम जारी करने को लेकर WBBSE माध्यमिक परीक्षा विभाग की उप सचिव मौसमी बनर्जी ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी संस्थानों के प्रमुखों को पत्र भेजकर जानकारी दी। विभागीय आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि यह सभी संबंधित लोगों के ध्यान में लाया जाता है कि पश्चिम बंगाल बोर्ड के अध्यक्ष तीन जून को WBBSE मध्यमा परिणाम 2022 जारी करेंगे।
अधिसूचना में कहा गया कि परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे, जो कि सुबह नौ बजे शुरू होगी। इसके बाद, अधिसूचना में उन वेबसाइटों की सूची का भी उल्लेख किया गया है जहां उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
WBBSE Madhyamik Result2022: इन वेबसाइट पर करें चेक
- wbbse.wb.gov.in
- wbresults.nic.in
WBBSE रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की 10वीं की परीक्षा में प्राप्त अपने संबंधित अंकों की जांच करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करना चाहिए।
- WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
- कक्षा 10वीं के छात्रों के परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आपको एक नए लॉगिन पेज पर ले जाया जाएगा।
- आवश्यक फील्ड में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल भरें और सबमिट बटन दबाएं।
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, प्राप्त कुल अंक और अन्य विवरण देखें।
- अंत में, अपने डिवाइस पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड की एक प्रति प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X