फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBBSE Madhyamik Result 2020: Bengal CM congratulates 10th students ahead of results

WBBSE Result 2020: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने दी छात्रों को शुभकामनाएं, कल आ रहा दसवीं का रिजल्ट

Tue, 14 Jul 2020 04:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 14 Jul 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
WBBSE Madhyamik Result 2020: Bengal CM congratulates 10th students ahead of results
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI

WBBSE Result 2020: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दसवीं के रिजल्ट से पहले छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मंगलवार को दसवीं के विद्यार्थियों को 15 जुलाई को आने वाले रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि बुधवार को जारी होने वाले दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए वो छात्रों को शुभकामनाएं देती हैं। उन्होंने कहा कि दसवीं के रिजल्ट में जो विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे, उनको आशा खोने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे विद्यार्थी खुद को अगली बार की परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन


दस लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 जुलाई को दस लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए दसवीं के नतीजे घोषित करेगा। दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के जारी होते ही विद्यार्थी wbresults.nic.in और  wbresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा में  10.16 लाख विद्यार्थी बैठे थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई के दसवीं कक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी: एचआरडी मंत्री निशंक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल दसवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। पिछले साल 10वीं में 86.07 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। सुगाता दास ने 694 नंबरों के साथ टॉप किया था। पिछले साल पूर्वी मिदनापुर क्षेत्र का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा था। यहां 96.10 फीसदी विद्यार्थी दसवीं में पास हुए थे। पिछले साल दसवीं के रिजल्ट में लड़कों ने बाजी मारी थी। छात्राओं का पास पर्सेंटेज 82.87 फीसदी और छात्रों का 89.97 फीसदी था।

इसे भी पढ़ें- कोरोना की वजह से गांव लौटे विद्यार्थियों को वहीं के स्कूलों में मिलेगा दाखिला: एचआरडी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed