फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th Result 2020 News in Hindi: Results of Class 10 CBSE Board Examinations will be announced tomorrow: Union Minister Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank

CBSE 10th Result 2020: सीबीएसई के दसवीं कक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी: एचआरडी मंत्री निशंक

Tue, 14 Jul 2020 12:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 14 Jul 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2020 News in Hindi: Results of Class 10 CBSE Board Examinations will be announced tomorrow: Union Minister Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank
छात्र - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीबीएसई के दसवीं कक्षा के नतीजे कल जारी होंगे।मैं सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को सीबीएसई ने बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। इस साल सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की मेरिट जारी नहीं की गई है। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि 15 जुलाई को सीबीएसई किस वक्त दसवीं कक्षा के नतीजे जारी करेगी। एचआरडी मंत्री ने भी रिजल्ट के समय की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 


ऐसे देखें  सीबीएसई के दसवीं कक्षा का रिजल्ट?
-सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- cbseresults.nic.in पर आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज में आपको अपना रोल नंबर और विवरण डालना होगा।
-जिसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रिन पर खुल जाएगा।

ध्यान रहे कि विद्यार्थी रिजल्ट की घोषणा के बाद ही अपने नतीजे देख पाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थी इस साल एसएमएस और आईवीआरएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई के बारहवीं के रिजल्ट में पहली बार इस साल किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया गया है। विद्यार्थी के फेल के स्थान पर नतीजे में एसेंशियल रिपीट लिखा जाएगा। इस साल सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल से 5 फीसदी ज्यादा रहा है। इस साल सीबीएसई के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed