WBTET: पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां देखें डाउनोलड का तरीका
WBTET Admit Card :पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा (WBTET 2022) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBTET Admit Card :पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा (WBTET 2022) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र डब्ल्यूबीबीपीई की आधिकारिक वेबसाइटों wbbpe.org, wbbprimaryeducation.org या wbbpeonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
11 दिसंबर को परीक्षा
डब्ल्यूबीटीईटी 2022 का आयोजन 11 दिसंबर 2022 को राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। WBTET 2022 परीक्षा की 2.5 घंटे के लिए होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एक-एक अंक वाले कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। इसके लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं काटे जाएंगे। यह परीक्षा बंगाली और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ WB TET 2022 आवेदन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
WBTET 2022 ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - wbbpe.org या wbbprimaryeducation.org पर जाएं।
- अब कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब, 'प्रिंट/डाउनलोड एडमिट कार्ड' पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- उम्मीदवारों को दूसरे पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा
- इसे सुरक्षित डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
कमेंट
कमेंट X