{"_id":"655b3ba6faefd14b4e09e9a9","slug":"wb-police-constable-final-written-exam-admit-card-2022-out-at-wbpolice-gov-in-know-how-to-download-2023-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WB Police: कोलकाता पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अंतिम लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WB Police: कोलकाता पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अंतिम लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
Mon, 20 Nov 2023 04:31 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 20 Nov 2023 04:31 PM IST
सार
WB Police Constable 2022: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल/महिला कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
पटना हाईकोर्ट एडमिट कार्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WB Police Constable 2022 Admit Card: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल/महिला कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के लिए फाइनल एडमिट कार्ड - 2022 जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - wbpolice.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 दिसंबर को होगी परीक्षा
कॉन्स्टेबल/लेडी कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए अंतिम लिखित परीक्षा 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन क्रम संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट' पर क्लिक करें।
- इसके बाद, "कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती 2022" पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X