फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WB NEET UG 2025: Round 1 Seat Allotment Today, Revised Counselling Schedule Released

WB NEET UG 2025: पश्चिम बंगाल नीट यूजी के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट आज होगा जारी, संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल घोषित

Sat, 23 Aug 2025 12:56 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 23 Aug 2025 12:56 PM IST
सार

West Bengal NEET UG 2025: पश्चिम बंगाल नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। आज पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके साथ ही  संशोधित शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
WB NEET UG 2025: Round 1 Seat Allotment Today, Revised Counselling Schedule Released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

WB NEET Seat Allotment 2025: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने घोषणा की है कि नीट यूजी 2025 के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 23 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले काउंसलिंग प्रक्रिया अचानक रोक दी गई थी, जिसके बाद छात्रों में काफी असमंजस की स्थिति थी। अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और रिपोर्टिंग की नई तारीखें जारी कर दी गई हैं।

विज्ञापन

WB NEET UG 2025: संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल

चरण तिथि / समय
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट परिणाम 23 अगस्त, 2025
रिपोर्टिंग और एडमिशन 23 अगस्त, 25 और 26 अगस्त (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक)
राउंड 2: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 से 29 अगस्त, 2025
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28, 29 और 30 अगस्त, 2025
सीट सरेंडर 30 अगस्त (सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक)
सीट मैट्रिक्स और लिस्ट जारी 1 सितंबर, 2025
चॉइस फिलिंग 1 से 3 सितंबर, 2025
सीट अलॉटमेंट (राउंड 2) 8 सितंबर, 2025
कॉलेज रिपोर्टिंग 9, 10 और 11 सितंबर, 2025

छात्रों की दिक्कत और सरकार पर सवाल

18 अगस्त को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ही अचानक काउंसलिंग रोक दी गई थी। इस फैसले पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि यह कदम छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेलता है। अब नई लिस्ट में 11,178 योग्य उम्मीदवारों को शामिल किया गया है, जो चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

साथ ही स्पष्ट किया गया है कि सनाका इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज के लिए एडमिशन कियोस्क या कॉलेज रिपोर्टिंग उसकी अपनी कैंपस में नहीं होगी, बल्कि यह प्रक्रिया डॉ. आर. अहमद डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed