फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WB Madhyamik Result 2025: Class 10th Result Declared Tomorrow At 9 AM, Know How to Download Scorecard

WB Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, सुबह इतने बजे से कर सकेंगे चेक

Thu, 01 May 2025 02:50 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 01 May 2025 02:50 PM IST
सार

West Bengal 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट 2 मई 2025 को यानी कल घोषित किया जाएगा। यह जानकारी बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिस में दी है।

विज्ञापन
WB Madhyamik Result 2025: Class 10th Result Declared Tomorrow At 9 AM, Know How to Download Scorecard
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

WBBSE Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने 10वीं (माध्यमिक) परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट 2 मई 2025 को सुबह 9 बजे घोषित किया जाएगा। यह जानकारी बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिस में दी है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम अध्यक्ष डॉ. रामानुज गांगुली घोषित करेंगे। बोर्ड ने पुष्टि की कि छात्र केवल 45 मिनट के बाद ही परिणाम तक पहुंच सकते हैं। इसका मतलब यह है कि आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, माध्यमिक 10वीं परिणाम 2025 सुबह 9:45 बजे से wbbse.wb.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा यानी परिणाम जारी करने के 45 मिनट बाद रिजल्ट लिक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- सीयूईटी-यूजी परीक्षा की अंतिम तैयारी पर करें फोकस, जानिए टॉप स्कोर लाने के स्मार्ट टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन

पास होने के लिए आवश्यक अंक

पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 34% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू (PPR) या पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटनी (PPS) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पिछले वर्षों के परिणाम का विवरण

पिछले वर्ष 2024 में, 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10,79,749 छात्रों ने भाग लिया था। इस बार 100% छात्रों ने परीक्षा पास की है। 79 छात्रों को 697 अंक मिले हैं, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकेत है।

West Bengal 10th Result: पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज में आपको 'WBBSE माध्यमिक परिणाम 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अपना परिणाम देखने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed