WB 10th Result 2024: इस दिन जारी होंगे पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजे, इतने बजे से कर पाएंगे चेक
WB 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे बहुत जल्द जारी करने वाला है। बोर्ड ने नोटिस जारी कर रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की जानकारी दी है। पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 02 मई को जारी करने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WB 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक और उच्च माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम बहुत जल्द जारी करने वाला है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय दोनों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की कक्षा 10वीं का रिजल्ट 02 मई, 2024 को जारी किया जाएगा।
इतने बजे जारी होगा रिजल्ट
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे 02 मई, 2024 को सुबह 9 बजे घोषित करेगा। नतीजे जारी करने से पहले बोर्ड के अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसी दौरान वे कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करेंगे, साथ ही टॉपर्स के नाम की घोषणा भी करेंगे। बोर्ड अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत भी बताएंगे।
छात्रों को अपने मूल मार्कशीट स्कूलों से प्राप्त करनी होगी। स्कूल अपने संबंधित कैंप से 02 मई को सुबह 10 बजे से प्राप्त कर सकेंगे। मार्कशीट वितरण के लिए बोर्ड ने इस बार कैंप ऑफिस में बदलाव किया है। संबंधित स्कूल प्रमुख नीचे लिस्ट में नए कैंप ऑफिस देख सकते हैं:
नोटिस में लिखा है कि कक्षा 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर 9.45 बजे से उपलब्ध हो जाएंगे। छात्र सुबह 09.45 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख पाएंगे। वहीं, कक्षा 12वीं के नतीजे 08 मई तक जारी किए जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X