फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WB Chief Minister Mamata Banerjee criticised central government's move to discontinue scholarships for student

पश्चिम बंगाल: छात्रों की स्कॉलरशिप बंद करने पर ममता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, शुरू की नई योजना

Thu, 19 Jan 2023 03:11 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 19 Jan 2023 03:11 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बंद करने के केंद्र सरकार के कदम की गुरुवार को आलोचना की  है। 

विज्ञापन
WB Chief Minister Mamata Banerjee criticised central government's move to discontinue scholarships for student
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

WB Chief Minister Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बंद करने के केंद्र सरकार के कदम की गुरुवार को आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उन छात्रों को हर तरह से सहायता प्रदान करेगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'मेधाश्री' छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्र 800 रुपये के अनुदान के हकदार होंगे, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए अपनी ओर से कुछ करेगी।
विज्ञापन



सीएम ममता बनर्जी ने एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान कहा, "केंद्र सरकार ने ओबीसी और अन्य अल्पसंख्यकों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बंद कर दी है। लेकिन चिंता न करें। हम उन्हें समान अनुदान देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी सुप्रीमो ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, और लोगों से उन पर ध्यान न देने का आग्रह भी किया है।


सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वे (भाजपा) लोगों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए जो कुछ भी कह रहे हैं, उस पर ध्यान न दें। बनर्जी ने कहा, हम एक एकीकृत समाज की ओर देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed