फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WB 12th Result 2023 West Bengal Hs Result out on May 24 at wbchse.WB.gov.in Check pass percentage marksheet

WB Class 12 Result Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 89.25 प्रतिशत छात्र हुए सफल

Wed, 24 May 2023 12:52 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 24 May 2023 12:52 PM IST
सार

WBCHSE Result 2023: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज, 24 मई, 2023 को पश्चिम बंगाल 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
WB 12th Result 2023 West Bengal Hs Result out on May 24 at wbchse.WB.gov.in Check pass percentage marksheet
WBCHSE : पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

WBCHSE Result 2023 Out: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज, 24 मई, 2023 को पश्चिम बंगाल 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पश्चिम बंगाल बोर्ड की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित किया गया है। WB HS परिणाम 2023 लिंक आधिकारिक वेबसाइट – wbresults.nic.in, wbchse.wb.gov.in पर सक्रिय हो जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करके WBCHSE परिणाम 2023 देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 में इस बार कुल 89.25 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। इसमें 81.26 प्रतिशत लड़कियां, जबकि 91.86 प्रतिशत लड़कों ने सफलता पाई है। पिछले साल 88.44 प्रतिशत बच्चे सल हुए थे, जो इस बार 0.1 प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल, कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.44% था। लड़के लड़कियों से आगे थे, क्योंकि उन्होंने 90.19 प्रतिशत सफलता हासिल किया था, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.19 था। आदिशा देबशर्मा ने परीक्षा में टॉप किया था और सयांदीप सामंत ने रैंक 2 हासिल की थी। पिछले साल शीर्ष 10 पदों में कुल 272 छात्रों को स्थान मिला।

विज्ञापन

West Bengal HS टॉपर

रैंक 1: सुभ्रांशु सरकार
रैंक 2: सुषमा खान, अबू समाह
रैंक 3: चंद्रबिंदू मैती, अनसुआ साहा, पियाली दास, श्रेया मल्लिक
रैंक 4: श्रीजिता बसाक, नरेंद्रनाथ बनर्जी, प्रेयोना पाल
रैंक 5: कौस्तभ कुंडू, ऋषिता सिन्हा महापात्रा, दीप्तर्गा दास, अंकिता घोराई, अनन्या सामंत

WB बोर्ड कक्षा 12वीं उर्दू के टॉपर मोहम्मद आसन हैं। आसन ने 500 में से 486 अंक हासिल किए हैं। पास प्रतिशत 97.2% रहा है

WBCHSE के अध्यक्ष, चिरंजीब भट्टाचार्जी ने WB कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा, बोर्ड ने छात्रों को मोबाइल डिवाइस ले जाने से रोकने के लिए RFD हैंड-हेल्ड डिवाइस और मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया। स्कूलों को डब्ल्यूबी परिणाम मार्कशीट और प्रमाण पत्र देने के लिए 55 वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर जाएं। 

  • पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण संख्या दर्ज करें।

  • पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अब इसे डाउनलोड कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed