{"_id":"5dcd2fff8ebc3e5aeb6f395b","slug":"viral-video-of-gujarat-girl-who-wants-to-wash-and-iron-inventor-of-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बनाने वाले शख्स को धोकर इस्त्री करना चाहती है ये बच्ची, वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
स्कूल बनाने वाले शख्स को धोकर इस्त्री करना चाहती है ये बच्ची, वायरल हो रहा वीडियो
Thu, 14 Nov 2019 04:30 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 14 Nov 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
gujarat girl viral video
- फोटो : self
बचपन में सुबह उठकर स्कूल नहीं जाने के लिए हम सब ने कभी ना कभी बहाने बनाए हैं। कभी सर दर्द, कभी बुखार तो कभी पेट दर्द। आजकल सोशल मीडिया पर एक गुजराती बच्ची का वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बच्ची कहते हुए सुनी जा सकती है कि अगर स्कूल बनाने वाला उसे मिल जाए, तो वो उसे धोकर इस्त्री कर देना चाहती है। बच्ची का वायरल वीडियो आप इस खबर में आगे देख सकते हैं।
विज्ञापन
असल में ये वीडियो 12 नवंबर को पुलिस अफसर अरुण बोथरा ने ट्वीट किया था। जिसमें बच्ची गुस्से में गुजराती भाषा में कहती है कि वह रोजाना स्कूल जाने से परेशान हो गई है। सुबह जल्दी उठकर दूध पीकर स्कूल जाना। वो भी इसलिए की वहां जाकर अलग-अलग विषय पढ़े जा सकें। बच्ची आगे कहती है कि भगवान ने पढाई को गंदा क्यों बनाया? अगर, थोड़ा अच्छा बना देता तो हमें भी मजा आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंत में बच्ची से जब पूछा गया कि अगर उसे वो व्यक्ति मिल जाए, जिसने स्कूल शुरू किया है, तो वो क्या करेगी? इसका जवाब देते हुए बच्ची ने कहा कि मैं उस पर पानी डालकर, धोकर उसे इस्त्री कर दूंगी। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर ट्विटर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
ये भी पढ़ें : बच्चों को अनोखे अंदाज में पानी पिलाता है ये स्कूल, वायरल हो रहा तरीका
कमेंट
कमेंट X