फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Venkat Raman Patnaik: 7 Year Old Boy who passes Microsoft MTA Exam

कामयाबी! 7 साल के वेंकट रमन ने पास की माईक्रोसॉफ्ट परीक्षा, मिला 'वंडर किड' का खिताब

Thu, 07 Jan 2021 11:28 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 07 Jan 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Venkat Raman Patnaik: 7 Year Old Boy who passes Microsoft MTA Exam
वेंकट रमन पटनायक - फोटो : social media

Venkat Raman Patnaik : ओडिशा में बलांगीर जिले के वेंकट रमन पटनायक ने माइक्रोसॉफ्ट प्रौद्योगिकी एसोसिएट (MTA) परीक्षा पास कर ली है। तीसरी में पढ़ रहे 7 साल के वेंकट को 'वंडर किड' कहा जा रहा है। उसने जावा, जावास्क्रिप्ट, पायथन, एचटीएमएल, सीएसएस और डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन फंडामेंटल्स में प्रोग्रामिंग का एमटीए क्लियर किया है। प्रौद्योगिकी (Technology) में अपना करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए MTA वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त एक सर्टिफिकेट कोर्स है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि वेंकट ने मार्च 2019 में व्हाइटहैट जूनियर (WhiteHat Jr.) ज्वाइन की थी और अब तक लगभग 160 क्लास में भाग लिया है। उन्हें पहले ही दिन से कोडिंग में अपनी रुचि दिखाई थी और उसी में जुट गए थे। वेंकट के शिक्षक जितेंद्र कौर ने भी उनकी इस उपलब्धि को दुर्लभ बताया है। साथ ही यह भी कहा कि इस तरह की कहानियां हमें प्रेरणा देती हैं और इन असाधारण बच्चों की प्रतिभा और आश्चर्यचकित कर देती है।
विज्ञापन


वेंकट रमन पटनायक कक्षा 3 के छात्र हैं, लेकिन उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है, वह अद्वितीय है। वे कहते हैं कि MTA परीक्षा पास करने के लिए और कोडिंग में कौशल विकसित करने में उन्हें 6 महीने का समय लगा। उनके माता-पिता ने बताया कि वेंकट सीखने में हर दिन लगभग 10-12 घंटे बिताते हैं और अंतरिक्ष विज्ञान, रुबिक क्यूब, कैरम, क्रिकेट और साइकिलिंग के भी शौकीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed