फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Vaishnaw inaugurates first IICT campus in Mumbai; promises more such institutions in future

IICT: वैष्णव ने मुंबई में पहले आईआईसीटी परिसर का किया शुभारंभ, कहा- देशभर में बनेंगे और संस्थान

Fri, 18 Jul 2025 03:42 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 18 Jul 2025 03:42 PM IST
सार

Indian Institute of Chemical Technology: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सबसे पहले आईआईसीटी परिसर का उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने भविष्य में ऐसे और परिसर बनाने का वादा किया।

विज्ञापन
Vaishnaw inaugurates first IICT campus in Mumbai; promises more such institutions in future
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

IICT: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) के पहले परिसर का उद्घाटन किया। यह परिसर राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) में बनाया गया है। उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के और भी संस्थान देश में बनाए जाएंगे, जैसे कि आईआईटी और आईआईएम हैं।

विज्ञापन


इस संस्थान का मकसद है कि वीएफएक्स (VFX), गेमिंग और एक्सआर (विस्तारित वास्तविकता) जैसे नए और उभरते हुए क्षेत्रों में युवाओं को आधुनिक और उद्योग से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जा सके। इसके लिए संस्थान ने कई बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर काम किया है, जिनमें गूगल, मेटा, एनवीआईडीआईए, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, एडोब और डब्ल्यूपीपी शामिल हैं। ये कंपनियां संस्थान को प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करने में मदद कर रही हैं ताकि छात्रों को सीधे उद्योग की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग मिल सके।
विज्ञापन


रेलवे, सूचना एवं प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे वैष्णव ने कहा कि चार विश्वविद्यालयों के साथ गठजोड़ की प्रक्रिया चल रही है, जबकि यॉर्क विश्वविद्यालय के साथ पहले ही समझौता हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई बनेगा रचनात्मक प्रौद्योगिकी का केंद्र

उन्होंने कहा, "आईआईटी और आईआईएम की तरह भविष्य में और अधिक आईआईसीटी संस्थान बनाए जाएंगे।" उन्होंने कहा कि यह संस्थान बहुत कम समय में बना है और यह देश के भविष्य, युवाओं और अवसर पैदा करने के लिए एक बड़ा कदम है।

इसे मुंबई के लिए गौरव का क्षण बताते हुए वैष्णव ने कहा कि यह शहर, जो पहले से ही फिल्म और रचनात्मकता का केंद्र है, अब रचनात्मक प्रौद्योगिकी के लिए भारत के प्रमुख संस्थान की मेजबानी करेगा।

अगला IICT परिसर मुंबई स्थित फिल्म सिटी में बनेगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा 400 करोड़ रुपये पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं और जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह नया परिसर देश के सबसे उन्नत परिसरों में से एक होगा और इसकी डिजाइन और योजना आने वाले महीनों में पूरी होने की उम्मीद है।

सरकार ने 150 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की

IICT का मकसद है कि अपने पहले साल में लगभग 300 छात्रों और ट्रेनरों को VFX, एनीमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन, गेमिंग और XR जैसे क्षेत्रों में छोटे और लंबे समय वाले कोर्सों के जरिए ट्रेनिंग दी जाए।

मुंबई में बने नए IICT–NFDC परिसर के उद्घाटन और विश्व ऑडियो विज़ुअल मनोरंजन सम्मेलन (WEVES) की रिपोर्ट जारी करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके मंत्री साथी आशीष शेलार भी मौजूद थे।

इस अवसर पर फडणवीस ने वेव्स पहल और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से 150 करोड़ रुपये के समर्पित कोष की घोषणा की और आशा व्यक्त की कि केंद्र अपना समर्थन देगा।

मुंबई को क्रिएटिव इंडस्ट्री की राजधानी बनाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि राज्य मुंबई को रचनात्मक अर्थव्यवस्था की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और दावोस में विश्व आर्थिक मंच की तरह एक विशाल द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है।

42 रचनात्मक अर्थव्यवस्था कंपनियों पर नजर रखने वाले वेव्स इंडेक्स की सफलता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त मूल्यांकन बहुत कम समय में 93,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो इस क्षेत्र के तेजी से विकास को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम में एनएमआईसी परिसर के गुलशन महल में एक स्थायी संग्रहालय, भारत पैवेलियन का उद्घाटन भी किया गया, जो "श्रुति से स्ट्रीमिंग तक" भारत के रचनात्मक विकास को दर्शाता है।

फडणवीस ने इसे मुंबई के सांस्कृतिक और पर्यटन मानचित्र में एक महत्वपूर्ण वृद्धि बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed