फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttarakhand NEET PG 2022 Counselling Registration Starts UK NEET PG Counseling

NEET PG 2022: उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण शुरू; 17 अक्तूबर तक ही मिलेगा मौका

Sat, 15 Oct 2022 11:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 11:03 PM IST
सार

Uttarakhand NEET PG 2022 Counselling: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) की ओर से शनिवार, 15 अक्तूबर को रात नौ बजे से NEET PG काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand NEET PG 2022 Counselling Registration Starts UK NEET PG Counseling
UK NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UK NEET PG Counselling: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) की ओर से शनिवार, 15 अक्तूबर को रात नौ बजे से NEET PG काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। नीट पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल दाखिला परीक्षा में क्वालीफाई इच्छुक उम्मीदवार सोमवार, 17 अक्तूबर को शाम चार बजे तक hnbumu.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UK NEET PG Counselling: पांच हजार रुपये देना होगा पंजीकरण शुल्क

हालांकि, उत्तराखंड NEET PG 2022 काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवार 5,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। उत्तराखंड NEET PG 2022 काउंसलिंग में ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान, प्रमाण-पत्र सत्यापन, स्लॉट बुकिंग, च्वॉइस फिलिंग, च्वॉइस लॉकिंग और सीट आवंटन परिणाम शामिल होंगे। उत्तराखंड नीट पीजी प्रोविजनल और फाइनल मेरिट लिस्ट 18 अक्तूबर को जारी होगी, च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग की प्रक्रिया 19 से 21 अक्तूबर तक होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UK NEET PG Counselling 26 अक्तूबर को आएगा परिणाम

उत्तराखंड NEET PG पहले दौर की काउंसलिंग का परिणाम 26 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा, आवंटित कॉलेज में शामिल होने की अंतिम तिथि दो नवंबर है। NEET PG काउंसलिंग 2022 के माध्यम से, उम्मीदवार एमडी / एमएस / पीजी डिप्लोमा की 1150 सीटों और एमडीएस की 36 सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया में किसी भी कठिनाई का सामना करने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए नंबरों- 06396666140/ 08006516772 पर संपर्क कर सकते हैं या ukneetcounselling@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन

UK NEET PG Counselling रजिस्टर करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट- hnbumuexams.com पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां होम पेज पर नीट पीजी 2022 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद लॉग-इन क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड आदि उपयोग का करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब पंजीकरण पूरा कर दस्तावेज अपलोड करें, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed