फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttarakhand Board Results 2020 Know when the 10th-12th results will be released

Uttarakhand Board Results 2020: जानिए कब जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट?

Fri, 17 Jul 2020 05:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 17 Jul 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board Results 2020 Know when the 10th-12th results will be released
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

Uttarakhand Board Results 2020: उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड 25 से 30 जुलाई के बीच दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। यह जानकारी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने दी है। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  https://ubse.uk.gov.in/ है।

विज्ञापन


इस साल उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में  2 लाख 71 हजार 415 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से दसवीं कक्षा में 1 लाख 50 हजार 289 परीक्षार्थी बैठे थे और बारहवीं में 1 लाख 21 हजार 126 विद्यार्थी बैठे थे। 1334 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं संपन्न कराई गई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जानिए कब तक कर सकते हैं JEE,NEET और NET की परीक्षाओं के आवेदन में सुधार?
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 76.43 फीसदी रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों की तुलना में ज्यादा रहा था। 82.47  फीसदी लडके पास हुए थे जबकि 70.60 फीसदी लड़कियां पास हुई थी। हालांकि, बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा से पहले बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की साइट विजिट करें। इसके बाद वहां दिए गए लिंक (एक्टिव होने के बाद) पर क्लिक करें और अपना विवरण डालें। रोल नंबर और जन्मतिथि आदि विवरण डालने के बाद विद्यार्थियों का रिजल्ट स्क्रिन पर खुल जाएगा।
इसे भी पढ़ें-  WBCHSE HS 12th Result 2020: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, 90.13 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed