फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBCHSE HS 12th Result 2020 declared, check at board official website

WBCHSE HS 12th Result 2020: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, 90.13 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

Fri, 17 Jul 2020 04:48 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 17 Jul 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
WBCHSE HS 12th Result 2020 declared, check at board official website
पश्चिम बंगाल बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

WBCHSE HS 12th Result 2020: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 17 जुलाई, 2020 को बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 12वीं की परीक्षा में आठ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। वे छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष इस परीक्षा मे छात्रों का सफलता प्रतिशत 90.13 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


इस वर्ष 12वीं कक्षा के परिणाम में साइंस स्ट्रीम के 98.83 प्रतिशत छात्र सफल हुए वहीं कॉमर्स के 92.22 प्रतिशत और आर्ट्स स्ट्रीम के 88.74 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। बोर्ड ने इस साल मेरिट लिस्ट नहीं जारी की है। रिजल्ट जारी होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को ट्वीट के माध्यम से बधाई दी।
विज्ञापन


 

कुल 30,220 छात्रों को ओ ग्रेड यानी 90 से 100 प्रतिशत अंक मिले हैं, जबकि 84,746 छात्रों को ए प्लस ग्रेड यानी 80 से 89 प्रतिशत अंक मिले हैं। 50 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट कैसे करें चेक :

1 : सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
2 : वेबसाइट पर दिए गए 12वीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3 : मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
4 : जानकारी को दर्ज के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5 : अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
6 : अपने 12वीं कक्षा के परिणाम को डाउनलोड करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed