{"_id":"5a9bad1b4f1c1bff388bb262","slug":"uttarakhand-board-exam-2018-one-paper-date-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सोमवार से 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, लेकिन इस पेपर की डेट बदली","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उत्तराखंड: सोमवार से 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, लेकिन इस पेपर की डेट बदली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Exam
सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। लेकिन इस एक पेपर की डेट बदल गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में आंशिक संशोधन किया गया है। 13 मार्च को होने वाली इंटर की ड्राइंग-पेटिंग की परीक्षा अब 26 मार्च को होगी।
बता दें कि, उत्तराखंड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद के सभापति डॉ. कुंवर ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 2,81,826 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाइस्कूल के कुल 149445 परीक्षार्थी हैं, जिनमें संस्थागत 144518 और व्यक्तिगत 4927 परीक्षार्थी हैं। इंटरमीडिएट में कुल 132381 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
इनमें 124888 संस्थागत और 7493 व्यक्तिगत के परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1,309 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 230 संवेदनशील, 28 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य संकलन केंद्र और 23 उपसंकलन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X