फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh UP Board Exam Result 2020 ITI diploma Course after 10th and 12th to get a job opportunity soon

Up Board Results 2020: 10वीं, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी में मददगार है ITI डिप्लोमा कोर्स

Wed, 06 May 2020 03:50 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 06 May 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh UP Board Exam Result 2020 ITI diploma Course after 10th and 12th to get a job opportunity soon
UP Board High School Intermediate Results 2020: 10वीं पास करने के बाद अगर आप जल्द से जल्द नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके पास आईटीआई एक विकल्प हो सकता है। कई सरकारी नौकरियों में आईटीआई डिप्लोमा मांगा जाता है। आईटीआई कई ट्रेड में डिप्लोमा कराती है। जानते हैं आईटीआई के बारे में -
विज्ञापन

क्या है आईटीआई:

  • आईटीआई को Industrial Training Institutes यानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कहते हैं। इसमें कई ट्रेड में डिप्लोमा दिए जाते हैं। इसमें डिप्लोमा करने के बाद आप प्राइवेट के साथ ही सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं। आईटीआई दो प्रकार के होते है एक सरकारी और दूसरी प्राइवेट। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सरकारी, प्राइवेट कॉलेज मौजूद है और कई यूनिवर्सिटी भी इस प्रकार के कोर्स कराती हैं। आईटीआई में छात्र कई ट्रेड जैसे कि कारपेंटर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फैशन डिजाइनिंग इत्यादि सीखते हैंं।
  • विज्ञापन

कौन ले सकता है प्रवेश:

  • आईटीआई कई तरह के डिप्लोमा कोर्स कराती है। कई डिप्लोमा कोर्स में 8वीं पास छात्र भी प्रवेश ले सकते हैं। वहीं 10वीं और 12वीं पास छात्र ट्रेड के अनुसार एडमिशन ले सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


UP Board Result 2020
 

आईटीआई के कुछ प्रमुख कोर्स:

कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
कोर्स अवधि : 1 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 10वीं पास

डी.टी.पी. ऑपरेटर
कोर्स अवधि : 1 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 10वीं पास

स्टेनोग्राफी/आशुलिपि या शॉर्टहैंड
कोर्स अवधि : 1 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 12वीं पास

इलेक्ट्रीशियन
कोर्स अवधि : 1 वर्ष से 2 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 10वीं पास

मशिनिस्ट
कोर्स अवधि : 2 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 10वीं पास

मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर
कोर्स अवधि : 2 वर्ष से 3 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 10वीं पास

कैसे होते हैं प्रवेश:

आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए आपको फार्म भर के जमा करना होता है। यह फार्म जुलाई माह में निकाले जाते हैं।

आईटीआई के बाद नौकरी:

  • आईटीआई डिप्लोमा करने के बाद आपके पास नौकरी के बहुत से विकल्प होते हैं। कई सरकारी संस्थान जैसे रेलवे, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसे संस्थान आईटीआई डिप्लोमाधारकों के लिए वैकेंसी निकालते रहते हैं। प्राइवेट जॉब में कंपनियों में काम कर सकते है या खुद का बिजनेस भी खोल सकते है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed