बड़ी राहत: सत्र 2021-22 में इस राज्य के विद्यालयों में नहीं बढ़ेगी फीस, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई आदि बोर्ड के विद्यालयों को सत्र 2021-22 में कोई भी शुल्क न बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी की बढ़ती दर को कम करने के लिए लगाई गई पाबंदियों की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए विद्यालयों को फीस न बढ़ाने का आदेश दिया गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा के अनुसार कोरोना महामारी की वजह से कई परिवारों के सामने पैसों की परेशानी उत्पन्न हो गई है। ऐसे में प्रदेश में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई आदि बोर्ड के विद्यालयों को सत्र 2021-22 में कोई भी शुल्क न बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में संचालित समस्त शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021–22 के लिए शुल्क में वृद्धि नहीं की जायेगी,सत्र 2019–20 में लागू की गई शुल्क संरचना के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा। शिक्षक एवं कर्मचारियों को समय से वेतन भुगतान करना होगा। pic.twitter.com/F1Uy8vuxmu
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) May 20, 2021विज्ञापन
बढ़ी हुई फीस भर चुके अभिभावकों के लिए अहम जानकारी
कमेंट
कमेंट X