फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh : PM Modi to inaugurate 7 Medical Colleges in UP on October 25

खुशखबर: उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होंगे 7 नए मेडिकल कॉलेज, प्रधानमंत्री 25 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन

Sun, 17 Oct 2021 12:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 17 Oct 2021 12:16 PM IST
सार

Uttar Pradesh :शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर जिले में राज्य के सात नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Uttar Pradesh : PM Modi to inaugurate 7 Medical Colleges in UP on October 25
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर, 2021 को उत्तर प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया घोषणा के अनुसार, यह उद्घाटन यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से किया जाएगा। सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का नाम माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर रखा जाएगा, जो भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष हैं। पीएम मोदी का सिद्धार्थनगर दौरा देश में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिले का दौरा भी किया था।

विज्ञापन

इन 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज
उत्तर प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेज निम्नलिखित जिलों में होंगे - सिद्धार्थनगर, देवरिया, एटा, मिर्जापुर, गाजीपुर, हरदोई और बहराइच। ये कॉलेज देश के चिकित्सा संसाधनों के पूल में शामिल होंगे और देश में मेडिकल सीटों की क्षमता बढ़ाने में काम कर सकते हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इन मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश भी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी वर्ष से हो सकते हैं दाखिले
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का आकलन करने के बाद यहां तक कहा कि इन कॉलेजों में इसी शैक्षणिक वर्ष से दाखिले खुल सकते हैं। सीएम ने आगे सभी परिसरों का दौरा कर भवनों का निरीक्षण किया. उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की कि पीएम मोदी के आगमन और एक सफल उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां हैं। इन 7 नए मेडिकल कॉलेजों के साथ, उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य आसपास के जिलों के लोगों की मदद करना भी है। इन जिलों के लिए अब चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी और लोगों को मदद की तलाश में दूर-दराज के इलाकों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed