फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh Metro Rail Corporation UPMRC has invited applications for UP Metro Recruitment 2022 Jobs

Jobs in UP: यूपी मेट्रो जेई, सहायक प्रबंधक और अन्य पदों पर भर्ती शुरू, ये हैं पात्रता एवं आवेदन की शर्तें

Wed, 26 Oct 2022 02:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 26 Oct 2022 02:35 PM IST
सार

Uttar Pradesh Metro Rail Corporation UPMRC UP Metro Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Metro Rail Corporation UPMRC has invited applications for UP Metro Recruitment 2022 Jobs
UP Metro Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Metro Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर 01 से 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यूपी मेट्रो भर्ती अभियान 142 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद उम्मीदवारों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार लखनऊ/ कानपुर/ आगरा या किसी अन्य शहर में तैनात किया जा सकता है। 

विज्ञापन

UP Metro Recruitment पात्रता मानदंड और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता में आवेदक के पास सहायक प्रबंधक पद के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में बीई / बी.टेक डिग्री, जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, खाता सहायक के लिए बी.कॉम और अधिकारी सहायक के लिए कोई भी स्नातक डिग्री। वहीं, आवेदक की आयु सीमा 01 नवंबर, 2022 तक 21-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Metro Recruitment की चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए चयन पद्धति दो चरण की प्रक्रिया पर आधारित होगी। इसके तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा, इसके बाद दस्तावेज सत्यापन को दौर शुरू होगा। सबसे आखिर में उम्मीदवारों के चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर नियुक्तियां दी जाएंगी। 

 

विज्ञापन

UP Metro Recruitment आवेदन शुल्क

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 590/- रुपये
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 236/- रुपये

 

UP Metro Recruitment की रिक्तियों का विवरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) : 16
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) : 08
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सहायक प्रबंधक (एस एंड टी) : 05
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट) : 01
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जूनियर इंजीनियर (सिविल) : 43
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : 49
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जूनियर इंजीनियर (एस एंड टी) : 17
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    खाता सहायक : 02
  9.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑफिस असिस्टेंट एचआर : 01
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed