फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh Board Ubse Uttarakhand and Bihar Board Result 2024 Date Time Class 10th 12th Board Result Dates

Board Exam Result 2024: यूपी, यूके, बिहार... जानिए कब आएगा इन राज्यों के बोर्ड एग्जाम्स का रिजल्ट; यहां पढे़े

Fri, 22 Mar 2024 01:23 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 22 Mar 2024 01:23 PM IST
सार

Board Exam Result 2024: तीन राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं खत्म हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं तीनों राज्यों में हुए कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की ताजा क्या अपडेट है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Board Ubse Uttarakhand and Bihar Board Result 2024 Date Time Class 10th 12th Board Result Dates
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Board Exam Result 2024: देश के तीन राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का समापन हो चुका है। अब छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 09 मार्च तक किया था और बिहार बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का आयोजन 01 फरवरी से 12 फरवरी के बीच किया था।

विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवी की परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च तक किया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि तीनों राज्यों में बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने पर क्या अपडेट है।

विज्ञापन

Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड रिजल्ट पर ताजा अपडेट
बिहार में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 01 मार्च से 15 मार्च तक चली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटर का टॉपर वेरिफिकेशन पूरा हो गया है, ऐसे में संभव है कि बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। वहीं कक्षा 10वीं का रिजल्ट महिने के आखिर में जारी हो सकता है। इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 13,04,352 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के थे। 

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर ताजा अपडेट
यूपी बॉर्ड ने भी कॉपी चेकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कॉपियों की चेकिंग 31 मार्च को पूरी हो जाएगी। उसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 2023 में एक ही दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया गया था और बोर्ड ने टाॅपर्स लिस्ट भी जारी थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी दोनों कक्षाओं के परिणाम एक ही दिन जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट पर ताजा अपडेट
उत्तराखंड में शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा और 10 अप्रैल, 2024 तक चलेगा। उत्तराखंड बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड 30 अप्रैल, 2024 को कक्षा 10वीं और 12वींं का परिणाम घोषित करेगा।

हालांकि तीनों ही राज्यों में बिहार में सबसे पहले कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बिहार बॉर्ड यूपी बॉर्ड से पहले कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed