{"_id":"5e3b932b8ebc3ee5e02ca24c","slug":"uptet-exam-2020-know-about-result-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTET 2020: कल इस वक्त आ रहा है परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPTET 2020: कल इस वक्त आ रहा है परीक्षा का परिणाम
Thu, 06 Feb 2020 11:14 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
UPTET Exam 2019
- फोटो : UPTET Exam 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPTET 2019: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2020 - Uttar Pradesh Teacher Eligibilty Test) ने हाल ही में फाइनल आंसर-की जारी की थी। पेपर 1 और पेपर 2 के प्रश्न पत्रों के हर सेट के लिए ये आंसर-की जारी की थी। ये आंसर-की यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर हैं। बता दें कि विभाग द्वारा 7 फरवरी 2020 तक यूपीटीईटी 2019-20 के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। यानी परीक्षा संपन्न होने के एक महीने के अंदर।
विज्ञापन
- जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्न पत्र के सेट से संबंधित आंसर-की देख सकेंगे।
- यूपीटीईटी की प्रोविजनल आंसर-की 14 जनवरी 2020 को जारी की गई थी।
- इसके बाद 17 जनवरी तक अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।
- अब हाल ही में उन आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम रूप से आंसर-की जारी की गई है।
- इसी के आधार पर परिणाम की भी घोषणा की जाएगी।
- विभाग द्वारा 7 फरवरी 2020 तक यूपीटीईटी 2019-20 के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। यानी परीक्षा संपन्न होने के एक महीने के अंदर।
- बता दें कि इस बार यूपीटीईटी में करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
- परीक्षा, आंसर-की, परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in विजिट कर सकते हैं।
- बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन बुधवार, 8 जनवरी 2020 को किया गया था। हालांकि बारिश और भारत बंद के कारण कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
- समय पर केंद्र न पहुंच पाने से कुछ की परीक्षा भी छूट गई थी। ये परीक्षा पहले 22 दिसंबर 2019 को होने वाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत देशभर में नागरिकता कानून (CAA 2019) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन व हंगामे के बीच इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X