फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET / CTET 2022: Know when these exams will be held and how many candidates take part in them-safalta

UPTET/CTET 2022 : जानिए कब आयोजित होंगी ये परीक्षाएं और इनमें कितने अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा

Fri, 04 Nov 2022 05:25 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 05:25 PM IST
सार

CTET के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को UPTET 2022 का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। CTET का आयोजन CBSE द्वारा और UPTET का आयोजन UPBEB द्वारा किया जाता है। 

विज्ञापन
UPTET / CTET 2022: Know when these exams will be held and how many candidates take part in them-safalta
सीटेट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET), देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक हैं। इन दोनों परीक्षाओं में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। देश भर में शिक्षक बनने की राह देखने वाले अभ्यर्थी सीटेट दिसम्बर परीक्षा में 31 अक्तूबर से आवेदन शुरू करेंगे। हालांकि उम्मीदवार इसके दिसम्बर एडिशन परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि CBSE द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक CTET का अगला एडिशन जनवरी 2023 में आयोजित किया जा सकता है। वहीं UPTET को लेकर अभी तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। अगर आप भी इन शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

सीटेट नोटिफकेशन जारी क्या यूपीटेट परीक्षा में होगी देर 

CTET परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। लेकिन UPTET के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि क्या इस साल इस परीक्षा के आयोजन में विलंब होगा। इस संबंध में सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन आगामी महीनों में जारी किया जा सकता है। क्योंकि आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि नवम्बर महीने में इसका नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है तो इसके आयोजन में काफी विलंब हो सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें
सीटेट ई बुक 
सीटेट मॉक टेस्ट 
यूपीटेट मॉक टेस्ट  

कितने अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा

UPTET 2021 के संबंध में सामने आए आकड़ों के मुताबिक इसकी प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12,91,628 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 11,47,090 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8,73,553 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे और इनमें से 7,65,921 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं CTET 2021 के प्राथमिक स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 18,92,276 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 14,95,511 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि CTET 2021 के उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 16,62,886 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 12,78,165 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed