फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET admission letter will be issued on 20th November know about more details

UPTET प्रवेश पत्र संबंधित ये जरूरी सूचना, 20 नवंबर को जारी होगी उत्तरमाला

Fri, 19 Oct 2018 02:15 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
UPTET admission letter will be issued on 20th November know about more details
UPTET

शासन की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की नई तिथि 18 नवंबर तय किए जाने के बाद मंगलवार को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर जनपद स्तरीय टीम के माध्यम से 17 अक्तूबर तक केंद्र निर्धारण करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन

 

संशोधित कार्यक्रम में 22 अक्तूबर तक केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या तय करके उसकी जानकारी हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से परीक्षा नियामक को भेजने को कहा गया है। केंद्रों के बारे में पूरी जानकारी सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से एनआईसी के पास 23 अक्तूबर को भेजनी है। परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र 30 अक्तूबर तक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके अलावा इसकी जानकारी भी समाचारपत्रों में प्रकाशित करने के निर्देश हैं।

विज्ञापन

परीक्षा नियामक की ओर से 16 नवंबर को परीक्षा का प्रश्नपत्र डबल लॉक में रखने के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 18 नवंबर को दो पालियों में सुबह 10 से 12.30 बजे और दोपहर 2.30 से 5.00 बजे के बीच होगी। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से 20 नवंबर को वेबसाइट पर उत्तरमाला जारी की जाएगी। 23 नवंबर तक आपत्ति मांगी जाएगी और 29 नवंबर को विशेषज्ञ समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। आठ दिसंबर को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed