फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTAC Counseling 2024: Last date for choice filling of Round-1 of UPTAC counseling

UPTAC Counselling 2024: यूपीटीएसी काउंसलिंग के राउंड-1 की च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि, 10 अगस्त को सीट आवंटन

Thu, 08 Aug 2024 09:48 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 08 Aug 2024 09:48 AM IST
सार

UPTAC Counselling 2024: एकेटीयू ने यूपीटीएसी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवार आज ही अपना पंजीकरण करें ताकि काउंसलिंग में भाग ले सकें।

विज्ञापन
UPTAC Counseling 2024: Last date for choice filling of Round-1 of UPTAC counseling
Counselling (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

UPTAC Counselling 2024: एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश परामर्श काउंसलिंग के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया का आज 8 अगस्त को आखिरी दिन है।
विज्ञापन


यूपीटीएसी काउंसलिंग 2024 छह राउंड में होगी। यूपीटीएसी काउंसलिंग 2024 राउंड-1 की सीट आवंटन प्रक्रिया 10 अगस्त को होगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in. से विकल्प भरते हुए अपना पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेज चुन सकते हैं। क्योंकि पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए विकल्प चुनने का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन


यूपीटीएसी काउंसलिंग 2024 राउंड 1: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए सीट मैट्रिक्स
उम्मीदवार नीचे दिए हुए तालिका से यूपीटीएसी राउंड-1 काउंसलिंग के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग हेतु सीट मैट्रिक्स की जांच कर सकते हैं।
 
संस्था खुली श्रेणी
एएनए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, बरेली 12
एबीएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेरठ 6
एसीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट स्टडीज, अलीगढ़ 12
एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रामपुर 6
अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वाराणसी 6
एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, कानपुर 6
आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ 11
बीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ 6
बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा 12
बाबू बनारसी दास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, लखनऊ 12
बाबू बनारसी दास उत्तरी भारत प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ 12
बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, लखनऊ 6
बसंल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ 12
बुंदेलखंड इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, झांसी 12
दीवान वी एस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ 6
दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ 12
डॉ. केएन मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद 6
डॉ. वीरेन स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, उन्नाव 6
ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मथुरा 6
इंजीनियरिंग संकार, आगरा कॉलेज, आगरा 9


इस तारीख तक खुली है चॉइस फिलिंग विंडो
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, चॉइस फिलिंग विंडो 8 अगस्त तक तीन दिनों के लिए खुली रहेगी। वहीं संस्थान 10 अगस्त को बीटेक प्रोग्राम के लिए यूपीटीएसी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम और 10 अगस्त को एमबीए, एमसीए प्रोग्राम के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग से इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
विश्वविद्यालय ने जैव प्रौद्योगिकी और कृषि को छोड़कर बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी कार्यक्रमों के लिए विकल्प भर सकते हैं। विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, अंडरग्रेजुएट, और सीयूईटी पीजी के माध्यम से जैव प्रौद्योगिकी, कृषि, एकीकृत मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एकीकृत मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन  पाठ्यक्रमों में बीटेक में प्रवेश दिया जाएगा।


13 अगस्त से काउंसलिंग का दूसरा राउंड होगा शुरू
यूपीटीएसी काउंसलिंग छह राउंड में होगी। यूपीटीएसी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होगी और सीट आवंटन परिणाम 16 अगस्त को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed