{"_id":"688dc9a8eeafe0e25204c524","slug":"uptac-2025-round-2-counselling-choice-filling-ends-tomorrow-seat-allotment-result-on-august-5-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPTAC 2025 Round 2 Counselling: राउंड 2 की चॉइस फिलिंग कल होगी खत्म, पांच अगस्त को जारी होगा सीट आवंटन परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPTAC 2025 Round 2 Counselling: राउंड 2 की चॉइस फिलिंग कल होगी खत्म, पांच अगस्त को जारी होगा सीट आवंटन परिणाम
Sat, 02 Aug 2025 01:50 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:50 PM IST
सार
UPTAC 2025: बीटेक और बीआर्क में दाखिले के लिए राउंड 2 काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 3 अगस्त को समाप्त होगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 5 अगस्त को आएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट पर लॉग इन कर बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPTAC 2025 Round 2 Counselling: उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) 2025 के तहत बीटेक और बीआर्क कोर्सेज में दाखिले के लिए राउंड 2 की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 3 अगस्त 2025 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते admissions.nic.in पर जाकर अपनी चॉइस लॉक कर लें।
राउंड 2 के तहत सीट आवंटन का रिजल्ट 5 अगस्त को जारी किया जाएगा। यह राउंड केवल जेईई मेन स्कोर वाले उम्मीदवारों के लिए है। वहीं, सीयूईटी-यूजी 2025 स्कोर और बिना प्रवेश परीक्षा वाले अभ्यर्थियों को बाद के इंस्टीट्यूशनल स्लाइडिंग राउंड में अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
राउंड 2 के तहत सीट आवंटन का रिजल्ट 5 अगस्त को जारी किया जाएगा। यह राउंड केवल जेईई मेन स्कोर वाले उम्मीदवारों के लिए है। वहीं, सीयूईटी-यूजी 2025 स्कोर और बिना प्रवेश परीक्षा वाले अभ्यर्थियों को बाद के इंस्टीट्यूशनल स्लाइडिंग राउंड में अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
UPTAC 2025: राउंड 2 की प्रमुख तिथियां
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | 2 - 3 अगस्त 2025 |
| सीट आवंटन (JEE उम्मीदवारों के लिए) | 5 अगस्त 2025 |
| शुल्क भुगतान, फ्लोट/फ्रीज विकल्प, सीट विदड्रॉ | 5 - 7 अगस्त 2025 |
| चॉइस फिलिंग में अंतिम बदलाव का मौका | 8 अगस्त 2025 |
| इंटरनल स्लाइडिंग राउंड की शुरुआत | 18 अगस्त 2025 (फिजिकल रिपोर्टिंग के बाद) |
चॉइस फिलिंग प्रक्रिया ऐसे करें पूरी
यूपीटीएसी बीटेक काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक प्रवेश पोर्टल uptac.admissions.nic.in पर लॉग इन करना होगा। लॉगइन करते समय उन्हें अपने पंजीकरण के प्रकार जैसे- JEE Main, CUET UG या सीधे प्रवेश (कक्षा 12) में से उपयुक्त विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद UPTAC BTech Counselling 2025 को चुनें और अपनी आवेदन संख्या व पासवर्ड दर्ज कर के चॉइस फिलिंग विंडो तक पहुंच सकते हैं। यहां उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच की प्राथमिकताएं भर सकेंगे।
जेईई स्कोर वालों के लिए पहले चार राउंड
बीटेक एडमिशन 2025 के लिए आयोजित की जा रही UPTAC काउंसलिंग के पहले चार राउंड केवल उन उम्मीदवारों के लिए होंगे, जिनके पास JEE Main 2025 का वैध स्कोर होगा। मुख्य काउंसलिंग प्रक्रिया के ये सभी राउंड पूरी तरह ऑनलाइन होंगे।इन राउंड्स के पूरा होने के बाद, जिन छात्रों को सीट आवंटित की गई होगी, उन्हें संबंधित संस्थान में ऑफलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके बाद खाली बची सीटों पर अन्य मोड जैसे CUET या डायरेक्ट एडमिशन से छात्रों को मौका दिया जा सकता है।
सीट कन्फर्मेशन फीस और विकल्प
UPTAC 2025 की राउंड 2 काउंसलिंग में सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को सीट कन्फर्म करने के लिए शुल्क जमा करना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी के छात्रों को ₹20,000, जबकि आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, EWS) के उम्मीदवारों को ₹12,000 का सीट कन्फर्मेशन शुल्क देना होगा।सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को दो विकल्प दिए जाएंग- Freezing (फ्रीज) और Floating (फ्लोट)। यदि कोई छात्र सीट को पक्का करना चाहता है तो वह ‘फ्रीज’ विकल्प का चयन करेगा, वहीं बेहतर विकल्प की उम्मीद रखने वाले छात्र ‘फ्लोट’ विकल्प चुन सकते हैं। यदि अगले राउंड में अपग्रेड नहीं होता, तो वर्तमान में आवंटित सीट सुरक्षित रहेगी।
कमेंट
कमेंट X