UPTEC Counselling 2024: यूपीटीईसी काउसलिंग राउंड-4 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी, यहां से करें चेक
UPTEC Counselling 2024: अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने आज यूपीटीएसी काउसलिंग राउंड-4 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPTEC Counselling 2024: अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने आज 27 अगस्त, 2024 को उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश परामर्श (UPTAC) काउसलिंग राउंड-4 के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन, उम्मीदवारों ने राउंड चार के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - uptac.admissions.nic.in. पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
राउंड-3 के परिणाम 23 अगस्त को घोषित किए गए थे। बीटेक छात्रों के लिए यूपीटीएसी सीट आवंटन जेईई मेन्स में उनके प्रदर्शन, प्रवेश परीक्षा, सीटों की उपलब्धता और चुनी गई वरीयता के आधार पर होता है।
सीट पक्की करने के लिए इतने देने होंगे शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 20,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को यूपीटीएसी 2024 काउंसलिंग में अपनी सीट पक्की करने के लिए 12,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
यूपीटीएसी 2024 सीट आवंटन राउंड 4 च्वाइस फिलिंग पूरी होने के बाद यूपीटईसी सीट आवंटन परिणाम घोषित किए जाते हैं। यूपीटईसी काउंसलिंग पांच राउंड में आयोजित की जाती है, जिसमें दो अतिरिक्त स्पॉट एडमिशन होते हैं।
परिणाम के बाद क्या होगा?
यूपीटीएसी 2024 सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग पोर्टल से अपने विकल्पों का चयन और पुष्टि करनी होगी। उम्मीदवारों को फ्रीज, फ्लोट और विड्रॉ के बीच चयन करना होगा।
अगर उम्मीदवार अपनी सीट से संतुष्ट हैं, तो वे आवश्यक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं और अपनी पसंद को रोक सकते हैं। अगर कोई अपनी सीट आवंटन से संतुष्ट नहीं है, तो वे फ्लोट कर सकते हैं या काउंसलिंग के दूसरे दौर का चयन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी सीट वापस भी ले सकते हैं और दूसरे उम्मीदवारों को दे सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार यूपीटीएसी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
- अब लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद होमपेज पर सीट आवंटन टैब पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी अपनी सीट आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
- आगे के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X