UPSSSC VDO Admit Card Out : ग्राम विकास अधिकारी पद पर दोबारा परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSSSC VDO Re-Exam 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की दोबारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC VDO Re-Exam 2023 Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की दोबारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
दो पालियों में होगी परीक्षा
वीडीओ भर्ती के लिए दोबारा परीक्षा 26 और 27 जून को दो पालियों में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। पूरे राज्य में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों को भरने के लिए भर्ती की जा रही है।
पहले यह परीक्षा 22 और 23 दिसंबर, 2018 को आयोजित की गई थी, जिसमें 14 लाख उम्मीदवारों में से 9.1 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने अगस्त 2019 में परिणाम घोषित किया। कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण, भर्ती प्रक्रिया की जांच के लिए 20 मार्च, 2020 को एसआईटी का गठन किया गया था। उसके बाद आयोग के कंट्रोल ऑफ एग्जामिनेशन ने परीक्षा रद्द करने के संबंध में आदेश जारी किया था।
UPSSSC VDO प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर ग्राम पंचायत अधिकारी हॉल टिकट के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण विवरण और सत्यापन कोड दर्ज करें।
-
यूपीएसएसएससी वीडीओ री-एग्जाम एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अब एडमिट कार्ड का विवरण जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X