UPSEE 2020: उत्तर प्रदेश में करीब 1.5 लाख सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन शुरू, समझें पेपर पैटर्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE 2020 - Uttar Pradesh State Entrance Examination) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार, 27 जनवरी 2020 को दोपहर दो बजे से इसके लिए लिंक सक्रिय कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अब यूपीएसईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के लिए लिंक आपको इस खबर में आगे दिया जा रहा है।
ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
- यह परीक्षा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ द्वारा आयोजित की जा रही है। विवि द्वारा यूपीएसईई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार 15 मार्च 2020 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन में गलतियां सुधारने के लिए 16 मार्च 2020 से लेकर 3 अप्रैल 2020 तक मौका दिया जाएगा।
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2020 तक जारी हो जाएंगे। अभ्यर्थी इसे 10 मई 2020 तक डाउनलोड कर सकेंगे।
- आवेदन व एडमिट कार्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपीएसईई (परीक्षा) का आयोजन 10 मई 2020 को किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : जूते की दुकान से IAS बनने तक का सफर, ऐसे की थी तैयारी
ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न
- यह परीक्षा कुल आठ पेपर्स की होगी। हर पेपर में कुल सवालों की संख्या 150 होगी। इनमें से 50 सवाल फीजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से पूछे जाएंगे।
- हर पेपर के लिए सवाल हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
- हर सवाल चार अंकों का होगा। किसी भी पेपर में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
क्या है यूपीएसईई
बता दें कि यूपीएसईई के जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के करीब 1.5 लाख सीटों पर दाखिला मिलता है। यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसके जरिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) से संबद्ध कॉलेजों में दाखिला मिलता है। पहले ये विवि उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UPTU) के नाम से जाना जाता था।
इस परीक्षा के जरिए बीटेक, बायोटेक, बीआर्क, बीफार्मा, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड समेत कई पाठ्यक्रमों में दाखिले का अवसर मिलता है।
UPSEE 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X