फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC NDA 2021 Short Notification Released, Apply Online for NDA NA 1 Exam from 30 Dec @upsc.gov.in

UPSC NDA 2021: एनडीए परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जनवरी

Mon, 28 Dec 2020 03:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 28 Dec 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
UPSC NDA 2021 Short Notification Released, Apply Online for NDA NA 1 Exam from 30 Dec @upsc.gov.in
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

UPSC NDA I 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2021 के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है।  ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2020 से शुरू होगी। संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर दो दिन बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-New Year 2021: भारत में 268 साल पहले बदली गई थी नए साल की परंपरा, जानिए क्या थी मजबूरी
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2020
यूपीएससी एनडीए के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2021 है। UPSC NDA 1 परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को होगी। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन और पर्सनालिटी टेस्ट के जरिए अभ्यर्थियों का चयन होगा। पिछले साल आयोग ने 418 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिनमें से 370 रिक्तियां राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए थीं और 48 नौसेना अकादमी (10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम) के लिए थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-BCECEB-NEET 2020: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने जारी की पहले-दूसरे राउंड की


राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की सेना विंग के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। परीक्षा में गणित व जनरल एबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। गणित से 120 सवाल होंगे। पेपर कुल 300 नंबर का होगा। यह परीक्षा ढ़ाई घंटे की होती है।जनरल एबिलिटी के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 600 अंकों का पेपर होगा। 


इसे भी पढ़ें- 30 दिन व 110 घंटे की पढ़ाई से सुनिश्चित करें CTET में सफलता, 31 जनवरी को है परीक्षा


UPSC NDA परीक्षा पैटर्न 2021

 

विषय प्रश्न नंबर टाइम
मैथ्स (पोस्ट कोड - 01) 120 300 2: 30 घंटे
जनरल एबिलिटी टेस्ट (Post Code - 02) 150 600 2: 30 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed