UPSC JE Recruitment 2023: यूपीएससी जूनियर इंजीनियर समेत इन पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, जल्दी करें अप्लाई
UPSC JE Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग की जूनियर इंजीनियर, लोक अभियोजक, अनुसंधान अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है।
विस्तार
UPSC JE Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग की जूनियर इंजीनियर, लोक अभियोजक, अनुसंधान अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic पर आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 20 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) 58 पद, लोक अभियोजक 48 पद, सहायक निदेशक (विनियम और सूचना) 16 पद, अनुसंधान अधिकारी (योग) एक पद, अनुसंधान अधिकारी (प्राकृतिक चिकित्सा) एक पद, सहायक निदेशक (फॉरेंसिक ऑडिट) एक पद, असिस्टेंट आर्किटेक्ट एक पद पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन शुल्क
यूपीएससी की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले यूपीएससी भर्ती वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
-
"वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)" लिंक पर क्लिक करें और एक रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल बनाएं।
-
पद के लिए आवेदन करें, विवरण भरें।
-
दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X