UPSC IFS Final Result 2021 Out: यूपीएससी भारतीय वन सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी, 108 बने IFS अधिकारी
Sarkari Result IFS Toppers List 2021-22: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएफएस मेन एग्जाम 2021 का फाइनल रिजल्ट (IFS Mains Final Result) जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC IFS Mains 2021 Final Result Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएफएस मेन एग्जाम 2021 का फाइनल रिजल्ट (IFS Mains Final Result) जारी कर दिया है। अधिकारी संवर्ग की विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्ति के लिए कुल 108 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IFS Final Result: 2022 में हुआ था परीक्षा का आयोजन
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी से 06 मार्च, 2022 तक किया गया था। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में आयोजित की गई थी।
इसके बाद भारतीय वन सेवा में अधिकारियों के पदों पर चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार जून 2022 में आयोजित किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
किस श्रेणी से कितनों का हुआ चयन?
| श्रेणी या वर्ग | चयनित अभ्यर्थी |
| सामान्य | 30 |
| ईडब्ल्यूएस | 14 |
| ओबीसी | 40 |
| एससी | 16 |
| एसटी | 08 |
| कुल | 108 |
नौ अनुशंसित अभ्यर्थियों का चयन अंतरिम
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि निम्नलिखित रोल नंबर वाले 09 अनुशंसित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अभी अंतरिम है, उनके द्वारा आयोग को वांछित दस्तावेज और सूचनाएं उपलब्ध कराने के आधार पर उनका कंफर्मेशन किया जाएगा।- 0102984
- 0332229
- 0876037
- 0877089
- 1013456
- 1041106
- 1212240
- 6413809
- 8005805
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 फाइनल रिजल्ट टॉप 10 की सूची
| क्र.सं. | रोल नंबर | टॉपर का नाम |
| 1 | 308349 | श्रुति |
| 2 | 309044 | वरदराज गांवकर |
| 3 | 324960 | ए प्रभंजन रेड्डी |
| 4 | 1123946 | जीवन देवाशीष बेनीवाल |
| 5 | 4905331 | हर्षित मेहर |
| 6 | 830565 | आयुष कृष्ण |
| 7 | 1906551 | जोजिन अब्राहम जॉर्ज |
| 8 | 0504688 | तहसीनबानु |
| 9 | 0311207 | विनोद जाखड़ |
| 10 | 3537023 | गुरलीन कौर |
IFS Mains Final Result डाउनलोड करने के चरण
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “Final Result” टैब पर क्लिक करें।
- अब “IFS Main 2021 Exam Final Result” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X