{"_id":"649fd4ac026822f516026286","slug":"upsc-ifs-2022-final-result-out-check-and-download-at-upsc-gov-in-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC IFS 2022 final result Out: भारतीय वन सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC IFS 2022 final result Out: भारतीय वन सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Sat, 01 Jul 2023 01:06 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:06 PM IST
सार
UPSC IFS 2022 Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC RESULT
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
UPSC IFS 2022 Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 147 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
भारतीय वन सेवा लिखित परीक्षा 20 नवंबर से 27 नवंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। जून 2023 के महीने में व्यक्तित्व परीक्षण आयोजित किया गया था, जिसके आधार पर अंतिम परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC IFS रिजल्ट ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर आईएफएस फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
-
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X