फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Free Coaching Apply in Jamia Millia Islamia for Civil Service Exam Preparation Tips

UPSC Free Coaching: यूपीएससी की मुफ्त कोचिंग के लिए जामिया ने मांगें आवेदन, प्रवेश परीक्षा एक जून को

Sat, 22 Apr 2023 01:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 01:35 PM IST
सार

UPSC Free Coaching: यूपीएससी की कोचिंग करना चाहते हैं तो जामिया मिल्लिया इस्लामिया मुफ्त कोचिंग का मौका दे रहा है। जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) ने मुफ्त कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन
UPSC Free Coaching Apply in Jamia Millia Islamia for Civil Service Exam Preparation Tips
Jamia RCA : UPSC CSE Free Coaching, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC CSE Free Coaching JMI RCA Admission: यदि आप यूपीएससी की कोचिंग करना चाहते हैं तो जामिया मिल्लिया इस्लामिया मुफ्त कोचिंग का मौका दे रहा है। जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) ने मुफ्त कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार 25 मई, 2023 तक जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। मुफ्त कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 11 जून, 2023 को आयोजित होगी। हालांकि, सीट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की मेरिट के आधार पर मिलेगी। 

विज्ञापन

25 मई तक कर सकेंगे आवेदन

जामिया के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार 25 मई, 2023 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। 27 मई से 29 मई, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं। 

देशभर में 10 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा

परीक्षा के लिए देशभर में 10 सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, बेंगलुरु, मल्लापुरम (केरल) में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार अपनी पसंद के आधार पर परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। 
 

विज्ञापन

अब तक कई यूपीएससी टॉपर दिए

अपनी स्थापना के बाद से आरसीए से कोचिंग प्राप्त 250 से अधिक सिविल सर्वेंट्स और अन्य केंद्रीय तथा राज्य सेवाओं में 380 अधिकारियों का चयन हुआ है, जिनमें यूपीएससी सीएसई 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा (AIR-1), 2018 में जुनैद अहमद (AIR-3) और फैज अकील अहमद (AIR-17) जैसे कई अखिल भारतीय रैंकर शामिल हैं। 
 

आरसीए 24x7 पुस्तकालय सुविधा

आरसीए 24x7 पुस्तकालय सुविधा और एक इकोसिस्टम के साथ वंचित छात्रों को मुफ्त कोचिंग और प्रशिक्षण प्रदान करता है जो सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। पात्रता, परीक्षा केंद्रों और अन्य विवरणों के बारे में विस्तृत जानकारी jmi.ac.in और jmicoe.in पर उपलब्ध है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed