BSEB 2020: लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित
देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की वजह से बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन फिर से स्थगित कर दिया गया है। दसवीं कक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन तीन मई तक स्थगित किया गया है। बिहार बोर्ड ने अभी दसवीं कक्षा के कॉपियों के मूल्यांकन की तारीख की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि कॉपियों के मूल्यांकन की अगली तारीख की घोषणा लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के बाद ही की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-MCA CET 2020: लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई महाराष्ट्र एमसीए सीईटी परीक्षा
बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक, दसवीं कक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन तीन मई के बाद ही कराया जाएगा। हालांकि पहले की तरह इस बार बिहार बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन की तारीख की घोषणा नहीं की है। इससे पहले दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 14 अप्रैल से होना था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ा दिया जिसकी वजह से दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों के कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित करना पड़ा।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड पहला ऐसा बोर्ड है जिसने लॉकडाउन के बीच ही पिछले पिछले महीने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया था। गौरतलब है कि देशभर में लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान तीन मई तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। कई प्रतियोगी परीक्षाओं को पहले ही रद्द किया जा चुका है और आने वाले दिनों में अभी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ेगी और उनको रद्द किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X