{"_id":"6512f1f81cbae3cb3d0c60a7","slug":"upsc-ese-prelims-schedule-released-check-exam-dates-at-upsc-gov-in-2023-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC ESE Prelims Schedule: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स का शेड्यूल जारी, देखें परीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC ESE Prelims Schedule: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स का शेड्यूल जारी, देखें परीक्षा कार्यक्रम
Tue, 26 Sep 2023 08:41 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 26 Sep 2023 08:41 PM IST
सार
UPSC ESE Prelims Schedule: यूपीएससी ने ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
UPSC ESE Prelims Schedule Out: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC ESE Prelims परीक्षा विवरण
यूपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। पेपर I सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पेपर II दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। पेपर I कुल 200 अंकों का होगा और पेपर II 300 अंकों का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी ईएसई भर्ती अभियान का लक्ष्य लगभग 167 रिक्तियों को भरना है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2024 को 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
UPSC ESE Prelims ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर यूपीएससी ईएसई 2024 प्रीलिम्स शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
-
शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
शेड्यूल जांचें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X