UPSC EPFO Recruitment 2020: आयोग ने दिया परीक्षा केंद्र के शहर को बदलने का मौका, 15 दिसंबर से खुलेगी विंडो
UPSC EPFO Exam: संघ लोक सेवा आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी और लेखा अधिकारी पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र/शहर संसोधित करने का विकल्प दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे 15 दिसंबर से परीक्षा शहर में बदलाव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-ओडिशा: सरकार का फैसला, कोरोना की वजह से नहीं होंगी पीजी और स्नातक की परीक्षाएं
इसे लेकर संघ लोक सेवा आयोग ने एक आधिकारिक सूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि 9 मई 2021 को आयोजित होने वाले प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए परीक्षा केंद्र / शहर में संशोधन का विकल्प दिया गया है। अब अभ्यर्थी
पहले से चुने गये परीक्षा केंद्र के शहर में बदलाव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-IIM CAT 2020: कैट परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट जारी, ऐसे देखें
कमेंट
कमेंट X