फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC EPFO EO, AO Recruitment 2020: Exam postponed till further notice, check details

यूपीएससी ईपीएफओ ईओ भर्ती परीक्षा स्थगित, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 05 Jun 2020 05:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 05 Jun 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
UPSC EPFO EO, AO Recruitment 2020: Exam postponed till further notice, check details
यूपीएससी परीक्षा - फोटो : Social media

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि ईपीएफओ में ईओ / एओ पद के लिए भर्ती परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित है। भर्ती परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हुई थी। यूपीएससी को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के जरिए 421 पदों को भरना है जो प्रवर्तन अधिकारी/ लेखा अधिकारी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम और रोजगार मंत्रालय आदि से संबद्ध हैं। इनमें से 168 रिक्त पद अनारक्षित वर्ग के लिए, 116 ओबीसी के लिए, 62 एससी के लिए, 42 ईडब्ल्यूएस के लिए और 33 पद एसटी के लिए हैं।

विज्ञापन



बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने आज ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षाओं की तिथि को जारी किया है। हर साल आयोग भर्तियों के लिए अनेक परीक्षाएं आयोजित करता है, जिसके लिए आयोग कैलेंडर भी जारी करता है। 2020 में होने वाली परीक्षाओं के लिए नया कैलेंडर जारी हो गया है। इससे पहले ये तिथियां 20 मई को जारी होने वाली थीं लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाईं थी। इस कैलेंडर के मुताबिक, यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित होगी। जबकि मेंस परीक्षा 8 जनवरी को आयोजित होंगी। 

विज्ञापन


लेकिन ईपीएफओ में ईओ / एओ पद के लिए भर्ती परीक्षा को फिलहाल अगले नोटिस तक स्थगित कर दिया गया है।


ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed