Hindi News
›
Education
›
UPSC CSE 2023 Notification on February 1 at upsc.gov.in to get details
{"_id":"637f40d5bde38b5ed604bc56","slug":"upsc-cse-2023-notification-on-february-1-at-upsc-gov-in-to-get-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE 2023: जानिए कब जारी होगी सिविल सेवा परीक्षा 2023 की अधिसूचना, यहां पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC CSE 2023: जानिए कब जारी होगी सिविल सेवा परीक्षा 2023 की अधिसूचना, यहां पढ़ें पूरी खबर
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 24 Nov 2022 04:06 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
UPSC CSE 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एक फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2023 (CSE 2023) की अधिसूचना जारी करेगा।
UPSC CSE 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एक फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2023 (CSE 2023) की अधिसूचना जारी करेगा। जो उम्मीदवार CSE 2023 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपनी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने और इसमें सफल होने के लिए विभिन्न शैक्षणिक विषयों के उम्मीदवार काफी मेहनत करते हैं। यह देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। यूपीएससी कैलेंडर 2023 के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।
सिविल सेवा परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
UPSC CSE 2023 अधिसूचना जारी करने की तिथि 01.02.2023
UPSC CSE 2023 आवेदन करने की तिथि 01.02.2023
UPSC CSE 2023 आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 21.02.2023
UPSC प्रारंभिक परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि 28.05.2023
CSE 2023 MAINS प्रारंभ होने की तिथि 15.09.2023
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन एक फरवरी को जारी किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई 2023 के एडमिट कार्ड, मुख्य परीक्षा की समय सारिणी आदि जारी करने से संबंधित अधिक जानकारी यूपीएससी द्वारा सूचना जारी होते ही यहां अपडेट की जाएगी। UPSC ने CSE के लिए आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता आवश्यकताओं के संदर्भ में पात्रता मानदंड का एक सेट निर्धारित किया है। इसलिए, उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए यूपीएससी पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।