फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Civil Services Prelims Exam 2020 important guidelines and instructions full information here

UPSC Prelims Exam 2020: आयोग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश, इन बातों का रखना होगा खास ध्यान

Thu, 10 Sep 2020 05:49 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 10 Sep 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Prelims Exam 2020 important guidelines and instructions full information here
यूपीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020

UPSC Civil Services Exam 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एक चेक-लिस्ट जारी की है। आयोग की इस चेक-लिस्ट में परीक्षा से पहले की जाने वाली तैयारियों से लेकर कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक स्वास्थ्य सम्बन्धी सामग्री का वर्णन है। यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए चेक-लिस्ट 9 सितंबर 2020 को जारी की थी। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से इस अधिसूचना को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 बता दें देशभऱ में यूपीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन अगले महीने के पहले सप्ताह 4 अक्टूबर 2020 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। यदि किसी उम्मीदवार ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो जल्द कर लें। आगे खबर में डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
यूपीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 : आवश्यक दिशा-निर्देश

  •  कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना जरूरी है। जैसे – फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी आदि।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र के साथ फोटो आईडी कार्ड जरूर ले कर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर 10 मिनट पहले पहुंचें। गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • व्यक्तिगत ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन साथ रखना ना भूलें।
  • परीक्षा केंद्र और हॉल में साधारण कलाई घड़ी की ही अनुमति मिलेगी। स्मार्ट-वाच या किसी अन्य डिवाइस पर घड़ी ले जाने पर प्रतिबंध है।
  • मोबाइल या किसी अन्य डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। फोन स्विच ऑफ करके भी साथ में नहीं रख सकते हैं।
  • परीक्षा के दौरान चेकिंग के समय सत्यापन किये जाने पर उम्मीदवारों को मास्क हटाना होगा।
  • उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए पारदर्शी शीशी (छोटे आकार की) में हैंड सैनिटाइजर लाना अनिवार्य होगा।
  • उम्मीदवारों को कोरोनावायरस के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा हाल/कक्ष के भीतर तथा परीक्षा-स्थल कैंपस में सामाजिक दूरी और निजी साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा।
 

ये भी पढ़ें- UPSC : प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed