{"_id":"616231e98ebc3ed0952840e8","slug":"upsc-civil-services-preliminary-exam-today-more-than-five-lakh-candidates-will-appear","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Prelims: सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा आज, इस बार पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC Prelims: सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा आज, इस बार पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Sun, 10 Oct 2021 05:50 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:50 AM IST
सार
विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को दी तनावमुक्त रहने की सलाह। कहा कि प्रश्नपत्र कठिन लगे तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में कटऑफ अपने आप नीचे आ जाती है। हो सकता है कि कुछ कठिन प्रश्न एक साथ सामने आ जाएं। इससे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। चिंता न करें।
विज्ञापन
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शुमार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा रविवार को होगी। इसमें लाखों परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर साल अमूमन 10 लाख विद्यार्थी फॉर्म भरते हैं और 5-6 लाख परीक्षा देते हैं।
विज्ञापन
शिक्षाविद् विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि तनावमुक्त होकर परीक्षा देने पर ही विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र कठिन लगे तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में कटऑफ अपने आप नीचे आ जाती है। हो सकता है कि कुछ कठिन प्रश्न एक साथ सामने आ जाएं। इससे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। चिंता न करें। आगे के प्रश्न आसान हो सकते हैं। समय प्रबंधन बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को कुछ टिप्स भी दिए है। कहा कि इन टिप्स के अपनाने से काफी हद तक सफलता मिलने की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन
इम्तिहान के दौरान ये टिप्स आएंगे काम
- समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें। कोई प्रश्न न आता हो तो उसे छोड़कर तुरंत आगे बढ़ें।
- जिन प्रश्नों में दुविधा हो, उन पर निशान लगाकर आगे बढ़ जाएं। अंत में समय मिले तो उन्हें हल करने की कोशिश करें।
- कोई प्रश्न एकदम न आता हो तो उसे छोड़ देना चाहिए, ताकि निगेटिव मार्किंग की वजह से नुकसान न हो।
- जिस प्रश्न में सही उत्तर की पहचान 50 प्रतिशत निश्चितता के साथ करना संभव हो, उसमें प्रयास कर लेना बेहतर होगा।
- सीसैट में कम से कम 55-60 प्रश्न जरूर किए जाने चाहिए, ताकि निगेटिव मार्किंग के बावजूद जरूरी स्कोर तक पहुंचा जा सके। सटीकता को लेकर पूर्णत: आश्वस्त हैं तो 40-45 प्रश्न भी काफी हो सकते हैं।
- सामान्य अध्ययन में 80+ प्रश्न करने पर चयन की बेहतर संभावना बनती है। इतने प्रश्न जरूर करें।
- 5-5 प्रश्नों को हल करने के बाद ओएमआर शीट पर उन्हें अंकित करते जाएं।
- ओएमआर शीट भरते समय प्रश्न संख्या को बार-बार चेक करें। उसमें होने वाली गलती सबसे अधिक नुकसान करती है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X