{"_id":"5eafe1ce62daaa44ff714553","slug":"upsc-civil-services-preliminary-exam-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने स्थगित की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, जानिए कब होगी नई तारीख की घोषणा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने स्थगित की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, जानिए कब होगी नई तारीख की घोषणा
Mon, 04 May 2020 03:13 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 04 May 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
UPSC परीक्षा स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC Civil Services Prelims 2020: यूपीएसई ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 31 मई को होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के तीसरे चरण की वजह से परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा 20 मई को की जाएगी।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग का कहना है कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा स्थिति का जायजा लेने के बाद 20 मई को की जाएगी। गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है, जो कि 17 मई तक है। इससे पहले लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई तक था, जिसे बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: जानिए कब आएगा दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट, 5 मई से जांची जाएंगी कॉपियां
विज्ञापन
यूपीएसई सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड पहले इसी हफ्ते जारी होने थे, लेकिन अब इस परीक्षा को ही स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा के बाद एडमिट कार्ड के जारी होने की जानकारी दी जाएगी। यूपीएसई का कहना है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देने वाले कई उम्मीदवारों ने आयोग से परीक्षा को स्थगित करने का निवेदन किया था।
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: कल से शुरू होगा दसवीं-बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन, हर दिन सैनिटाइज होंगे मूल्यांकन केंद्र
इन उम्मीदवारों ने लॉकडाउन एवं कोरोना वायरस की वजह से परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध किया था। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया था कि परीक्षा को री-शेड्यूल करते वक्त उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया जाएगा, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
कमेंट
कमेंट X